Uttar Pradesh

यूपी के मंत्री आशीष पटेल भड़के, बोले… मैं माननीय विधायक योगेश वर्मा नहीं हूं, जो थप्पड़ खाने…

लखनऊ, 18 दिसंबर 2024:

यूपी के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एचओडी की भर्ती प्रक्रिया को लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के तेवर लगातार सख्त हैं। सगी साली एवं अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद बुधवार को मंत्री आशीष पटेल भड़क गए।

उन्होंने अपने एक्स अकांउट पर एक पोस्ट में लिखा… ‘साजिश रचने वाले समझ लें, मैं माननीय विधायक योगेश वर्मा नहीं हूं, जो थप्पड़ खाने और अपमानित होने के बावजूद किसी मजबूरी में चुप रह गए। मैं सरदार पटेल का वंशज हूं। डरना नहीं मुकाबला करना मेरी फितरत में है। कोई कंकड़ फेंकेगा तो जवाब पत्थर से मिलेगा।

‘साजिशों के जाल बुनते रहिए, मैं डरने वालों में नहीं हूं’

उन्होंने आगे लिखा… ‘एक बात और, कितनी भी साजिश रचें, चरित्रहनन की कोशिश करें, अपना दल (एस) सामाजिक न्याय से जुड़े मामले उठाते रहेगा। चाहे जो भी कीमत चुकानी पड़े, सामाजिक न्याय की आवाज बंद नहीं होगी। चाहे 69 हजार शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी का मामला हो या ऐसे ही अन्य मामले। हमारी पार्टी ने पूरी ताकत से अपनी बात रखी है और आगे भी उसी मजबूती से अपनी बात रखेंगे। इससे पहले उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा… ‘साजिशों के जाल बुनते रहिए, मैं डरने वालों में नहीं हूं।’

Advertisement

विधानसभा में विधायक पल्लवी पटेल के धरने को लेकर उठाए सवाल

मंत्री आशीष पटेल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि धरनारत विधायक के साथ बैठे और किसी बाहरी व्यक्ति से लगातार निर्देश प्राप्त कर रहे दो व्यक्ति कौन थे, जो उस समय देर रात राज्य के सबसे सुरक्षित परिसर विधानसभा में मौजूद थे, जहां सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद परिंदा भी पर नहीं मार सकता? किस पुलिस अधिकारी ने सारे नियमों को ताक पर रख कर इन्हें विधानसभा परिसर में आने की अनुमति दी?

अंत में लिखा….
कुछ लोग जो खामोश हैं ये सोच रहे हैं
सच बोलेंगे जब सच के जरा दाम बढ़ेंगे

ये भी पढ़ें  UP में 27 IPS अफसरों का तबादला : कई जिलों के कप्तान बदले, कमिश्नरेट में भी फेरबदल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link