Uttar Pradesh

अमेठी में दर्दनाक हादसा: बिजली का तार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, बेटा-बहू और बेटी गंभीर रूप से घायल

आदित्य मिश्र

अमेठी,9 जुलाई 2025:

यूपी के अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 मौलवी खुर्द में मंगलवार सुबह तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बारिश का पानी घर में घुसने पर उसे निकालने गई 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला कलावती पर अचानक बिजली का टूटा हुआ तार गिर गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

मां को छटपटाते देख उसका बेटा आशीष कुमार (22), बहू शिवानी (20) और 13 वर्षीय बेटी रोशनी उसे बचाने दौड़े, लेकिन वे भी बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी को तार से अलग किया और तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी।

Advertisement

घायलों को पहले फुरसतगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार बेटी रोशनी की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बेटे और बहू की स्थिति स्थिर है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें  कोलकाता : पिता और पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस को शक बीमारी के चलते उठाया कदम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link