Entertainment

धुरंधर की कामयाबी भारी पड़ी रणवीर पर! तो अब नहीं कर पाएंगे एक्टिंग

फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 छोड़ने से 'एफडब्लूआईसीई ने लगाया रणवीर सिंह पर बैन, बॉलीवुड गलियारों में हलचल

एंटरटेनमेंट डेस्क, 28 मई 2026:

फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 छोड़ने से रणवीर सिंह विवादों में फंस चुके हैं। फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ की शिकायत के बाद फिल्म संगठन ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज’ (FWICE) ने उन्हें डॉन 3 से अचानक बाहर होने और मेकर्स को भारी नुकसान (लगभग 45 करोड़ रुपये) पहुंचाने के विवाद के चलते उन पर बैन लगा दिया। ऐसे में वो डॉन 3 विवाद खत्म होने तक कोई फिल्म नहीं कर सकेंगे। अब इस घटना को लेकर बॉलीवुड गलियारों में हलचल होने लगी। इस सम्बन्ध में बॉलीवुड सितारों की अलग-अलग प्रतिक्रिया अब सामने आने लगी है।

मनोज बाजपेयी ने जाहिर की अपनी मंशा

मनोज बाजपेयी ने एक इवेंट में रणवीर को लेकर एफडब्लूआईसीई के निर्देश पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि मैं आपको एक चीज बताना चाहूंगा कि जितने भी इंडस्ट्री में लोग हैं उन्होंने यह खबर सोशल मीडिया पर पढ़ ली है लेकिन उनके पास इस बारे में डिटेल इन्फॉर्मेशन नहीं है। हालांकि एक आर्टिस्ट और इंडस्ट्री के मेंबर होने के नाते हम यही चाहते हैं कि यह मामला जल्द से जल्द सुलझ जाए।

WhatsApp Image 2026-05-28 at 12.38.23 PM

वर्कर्स की रोजाना की कमाई पर पड़ेगा असर

निर्देशक संजय गुप्ता ने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि एफडब्लूआईसीई के इस तरह के निर्णय का असर रणवीर सिंह से कई अधिक वर्कर्स पर होगा। उन्होंने कहा कि जब एक चर्चित एक्टर शूट करता है तो उस सेट पर 300 से ज्यादा वर्कर्स होते हैं अगर आपको रणवीर सिंह को बैन करना हैं तो आप उन्हें बैन करो। वर्कर्स से उनकी रोजी रोटी क्यों छीन रहे हो? ये समझदारी नहीं है। ‘सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन’ की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने कहा है कि रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और वह हमें इस मामले में शामिल कर सकते थे ताकि हम इसे और बेहतरीन ढंग से सुलझा सकें।

WhatsApp Image 2026-05-28 at 12.37.29 PM

ये है एफडब्लूआईसीई की पावर

ये फिल्म इंडस्ट्री के कामकाजी माहौल को नियंत्रित करने की बड़ी संस्था है। यह एशिया की सबसे बड़ी फिल्म फेडरेशन है। वर्तमान में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले करीब 90 प्रतिशत लोग इसी फेडरेशन के सदस्य हैं। इसमें फिल्म के सभी वर्गों में काम करने वाले सदस्य है चाहे वो एक्टर हो या स्पॉट बॉय। इसके अपने नियम हैं जिसे मानना सभी सदस्यों के लिए जरूरी है। अगर फेडरेशन अपने 4 से 5 लाख सदस्यों को किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से रोक दे तो अगले ही दिन फिल्म की शूटिंग पूरी तरह बंद हों जाएगी। फेडरेशन, मेकर्स और एक्टर्स के बीच पैसों के विवाद को सुलझाती है। अभी कुछ समय पहले निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने एक फिल्म के बाद क्रू मेंबर्स के करीब 3 करोड़ रुपए नहीं चुकाए थे। फेडरेशन ने उनकी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग से पहले सभी सदस्यों को काम न करने का निर्देश दे दिया। नाडियाडवाला को पुराना बकाया चुकाना पड़ा तब जाकर फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button