Barabanki City

ईद पर हैदराबाद से घर आए युवक की हत्या…नदी किनारे मिली लाश, गायब मिली चेन-अंगूठी

शुक्रवार शाम से लापता था युवक, रात भर तलाश करते रहे परिजन, गांव के ही व्यक्ति से हुआ था विवाद, मां ने पुलिस को बताए आरोपियों के नाम

बाराबंकी, 4 अप्रैल 2026:

सफदरगंज क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव चौखंडी गांव के पास ईदगाह के पीछे कल्याणी नदी किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान रामपुर कटरा निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। शुक्रवार की शाम गांव के कुछ लोगों से झगड़े के बाद गायब हुए आसिफ की हत्या के बारे में मां ने पुलिस को आरोपियों के नाम बताए हैं वहीं चेन अंगूठी लूटने की बात भी कही है।

बताया गया कि रामपुर कटरा निवासी आसिफ शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर से निकला था। रात करीब 10 बजे तक उसे मोहल्ले में देखा गया, लेकिन उसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिवार ने रात भर उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह चौखंडी गांव के पास शव मिलने की खबर मिली तो परिवार मौके पर पहुंचा। शव की हालत देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शुक्रवार शाम आसिफ का गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से ही वह गायब था।

मोहम्मद आसिफ अपने परिवार में सबसे छोटा था और हैदराबाद में वेल्डिंग का काम करता था। उसके पिता मोहम्मद वैस फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। मां महशर जहां का कहना है कि बेटे के शरीर पर चांदी की चेन, अंगूठी व ब्रेसलेट भी था जो गायब मिला। मां ने सफदरगंज पुलिस को आरोपियों के नाम भी बताए हैं। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

ये भी पढ़ें  पुण्यतिथि पर विशेष : 'खुमार' पर दिलो-जां से फिदा थी उर्दू गजल...मंच से बड़े परदे तक बिखेरा जादू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button