Ayodhya

टॉयलेट के झगड़े में बड़े भाई ने ली छोटे भाई की जान… चारपाई के पावा से पीट-पीटकर हत्या

आसपास बने हैं भाइयों के मकान, टॉयलेट के इस्तेमाल को लेकर अक्सर होता था झगड़ा, हमले के दौरान बीच मे आई पत्नी को भी आईं चोटें, आरोपी दम्पति हिरासत में

अनिल निषाद

अयोध्या, 1 जून 2026:

अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र में टॉयलेट के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बड़े भाई ने चारपाई के पाटे से छोटे भाई पर हमला कर दिया और उसे तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची मृतक की पत्नी भी मारपीट में घायल हो गई।

घटना ककरही बाजार स्थित हसनू कटरा चौकी क्षेत्र की है। यहां मौजीराम यादव अपने पुस्तैनी मकान में पत्नी मीना देवी और बेटे घनश्याम के साथ रहते हैं। पास ही स्थित दूसरे मकान में उनका छोटा भाई राधेश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ रहता था। दोनों भाइयों के बीच काफी समय से टॉयलेट के इस्तेमाल को लेकर विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ें:

सोमवार सुबह राधेश्याम पिता के नाम वाले मकान में बने टॉयलेट की तरफ जा रहा था। इसी बात को लेकर मौजीराम यादव ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शोर सुनकर परिवार के दूसरे लोग भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ गया।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-06-01 at 11.49.48 AM

आरोप है कि गुस्से में मौजीराम यादव घर के भीतर से चारपाई का पावा लेकर आया। इस दौरान उसकी पत्नी और बेटे ने राधेश्याम को पकड़ लिया। इसके बाद मौजीराम ने पावे से लगातार हमला करना शुरू कर दिया। गंभीर चोट लगने से राधेश्याम मौके पर ही गिर पड़ा।

पति को बचाने पहुंची राधेश्याम की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। धक्का-मुक्की में वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। आरोप है कि इसके बाद भी हमला नहीं रुका और राधेश्याम की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी मौजीराम यादव और उसकी पत्नी मीना देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  राम मंदिर : कांग्रेस ने चढ़ावा घपले को बताया संगठित लूट... अजय राय ने BJP-RSS को ठहराया जिम्मेदार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link