Uttar Pradesh

आईएएस घनश्याम सिंह समेत चार अधिकारी बहाल, लखीमपुर खीरी के प्रकरण में हुए थे निलंबित

लखनऊ, 13 मार्च 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जनपद में खेत की पैमाइश में लापरवाही के आरोप में निलंबित किए गए आईएएस अधिकारी घनश्याम सिंह, पीसीएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह, अवधेश सिंह और रेनु को शासन ने पुनः सेवाओं में बहाल कर दिया है।

इन अधिकारियों पर आरोप लगा था कि उन्होंने लखीमपुर खीरी में तैनाती के दौरान भूमि पैमाइश के मामले को लटकाए रखा था। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब 24 अक्तूबर को लखीमपुर खीरी के सदर भाजपा विधायक योगेश वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

भाजपा विधायक ने लगाए थे गंभीर आरोप

ये भी पढ़ें:

इस वीडियो में भाजपा विधायक स्कूटी पर कलक्ट्रेट पहुंचे और सड़क पर खड़े होकर एसडीएम व कानूनगो की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त शिक्षक एवं संघ प्रचारक विश्वेश्वर दयाल की भूमि पैमाइश के लिए अधिकारियों ने घूस के तौर पर 5000 रुपये लिए थे। उन्होंने इस घूस की रकम वापस कराने की भी मांग की।

Advertisement

उच्चस्तरीय जांच के बाद हुई बहाली

वायरल वीडियो के बाद उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए। नियुक्ति विभाग ने लखीमपुर खीरी के डीएम से मामले की रिपोर्ट तलब की, जिसके आधार पर चारों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। अब जांच के बाद नियुक्ति विभाग ने इन अधिकारियों को बहाल करने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ के बाद कहां जाएंगे नागा साधु-अघोरी? श्मशान, हिमालय या काशी में मसाने की होली!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link