Madhya Pradesh

कोटा से छतरपुर आकर प्रेमिका ने की प्रेमी से शादी, ऑन लाईन लूडो खेलते-खेलते हुआ था प्यार

छतरपुर, 24 अक्टूबर, 2024

में एक बार फिर अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां लूडो खेलने से लेकर हुए प्यार को अदालत में आकर शादी के रूप में आंजय दिया है। बताया जा रहा है कि अमन अग्रवाल को कोटा राजस्थान की प्रियंका साईंनी से प्यार हो गया और प्यार इतना परवान चढ़ा कि अब इन्होंने इसे वैध मुकाम देते हुए शादी कर ली ताकि कोई किंतु-परन्तु और वाद विवाद न हो सके और समस्त आरोप-प्रत्यारोपों पर विराम लग सके

ऑनलाईन लूडो खेलते-खेलते हुआ प्यार
दोनों को ऑनलाइन गेम लूडो खेलते-खेलते एक दूसरे से प्यार हो गया और फिर मिलने-मिलाने का सिलसिला 2 सालों तक चलता रहा और अब जब एक-दूसरे के बगैर रहा ना गया तो दोनों ने अपने परिवार वालों से कहा पर प्रियंका के परिवार वाले नहीं माने तो प्रियंका कोटा से चलकर छतरपुर आ गई जहां अब दोनों ने छतरपुर अदालत में जाकर कानूनी रूप से शादी कर ली।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  एमपी में CBI का बड़ा एक्शन, 183 करोड़ के फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में PNB मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button