NationalUttar Pradesh

Google Map ने दिखाया अजीब रास्ता, नेपाल जाते-जाते बरेली पहुंचे 2 फ्रांसीसी ट्रैवलर

बरेली, 25 जनवरी 2025

Google मैप में हाल ही के दिनों में कई सारी ऐसी घटना हो चुकी है जिससे उसकी मद्द से ना केवल राहगीरों को गलत रास्ता मिला है बल्कि कई लोगों ने तो अपनी जान तक गूगल मौप के करण से गंवाई है। ऐसी ही एक मामला बरेली में भी देखने को मिला।

दिल्ली से काठमांडू साइकिल से जा रहे दो फ्रांसीसी पर्यटक भटक गए और यहां चुरैली बांध के पास पहुंच गए। दोनों को कुछ ग्रामीणों ने रात में साइकिल चलाते हुए देखा और चुरैली पुलिस चौकी ले गए।

पुलिस ने साइकिल चालकों को रात के लिए ग्राम प्रधान के घर पर ठहराया और शुक्रवार को रूट निर्देश के साथ उन्हें रवाना किया। बहेड़ी सर्किल ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फ्रांसीसी नागरिक ब्रायन जैक्स गिल्बर्ट और सेबेस्टियन फ्रेंकोइस गेब्रियल 7 जनवरी को फ्लाइट से फ्रांस से दिल्ली आए थे। सीओ ने कहा, “उन्हें पीलीभीत से टनकपुर होते हुए नेपाल के काठमांडू जाना था। दोनों विदेशी लोगों को अंधेरे में गूगल मैप्स ने रास्ता दिखा दिया। ऐप ने उन्हें बरेली के बहेरी के रास्ते एक शॉर्टकट दिखाया, जिसके कारण वे भटक गए और चुरैली बांध पर पहुंच गए।” सिंह ने कहा, “गुरुवार रात 11 बजे जब ग्रामीणों ने दोनों विदेशियों को सुनसान सड़क पर साइकिल पर घूमते देखा, तो वे उनकी भाषा समझ नहीं पाए। दोनों विदेशियों के साथ किसी भी घटना से बचने के लिए, वे दोनों को चुरैली पुलिस चौकी ले गए।” .

मामले की जानकारी जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को हुई तो उन्होंने दोनों फ्रांसीसी पर्यटकों से बात की और पुलिस को उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें  मेरठ : रेलवे की जमीन पर मजार का अवैध निर्माण, भड़के लोग तो शुरू हुई कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link