Uttar Pradesh

रोड किनारे मरणासन्न मिले चार सारस, दो की मौत

अशरफ अंसारी

इटावा 25 जनवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम सरावा के पास रोड किनारे चार सारस मरणासन्न हालत में मिले। विशेषज्ञों की जांच में दो को मृत घोषित किया गया जबकि दो अन्य सारस अभी बेहोशी की हालत में हैं। उनका इलाज चल रहा है। राजकीय पक्षी की ऐसी दशा पर लोगों में गुस्सा देखा गया।

नशीली सामग्री खिलाने की आशंका

ये भी पढ़ें:

इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरावा गांव में कुछ लोगों ने सुबह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में चार सारस पड़े हुए देखे थे। लोगों ने ही वन विभाग की टीम को जानकारी दी। टीम ने मौके पर आकर चारों सारस को चिकित्सालय पहुंचाया। यहां परीक्षण के बाद पता चला कि इनमें दो की मौत हो चुकी है जबकि दो अन्य बेहोश हैं। उनका इलाज चल रहा है। ऐसी आशंका जताई गई कि इनका शिकार करने के लिए कोई नशीली सामग्री खिला दी गई जिससे इनकी ऐसी हालत हुई।

Advertisement

आरोपियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

ऊसराहार वन रेंज के अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि मृत दोनों सारस का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उन लोगों की तलाश की जा रही है उनको गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  डीडीयूजीयू : एंटी करप्शन टीम का छापा... कार्यालय अधीक्षक 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link