Gorakhpur

गोरखपुर से ई-बस सेवा की तैयारी पूरी…अयोध्या व वाराणसी समेत कई रूट जुड़ेंगे

पहले चरण में 20 इलेक्ट्रिक बसें मिलीं, कचहरी और रेलवे बस स्टेशन से होगा संचालन, राप्तीनगर में चार्जिंग स्टेशन तैयार, इसी महीने शुरू हो सकती है नियमित सेवा

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 11 अप्रैल 2026:

गोरखपुर से पूर्वांचल के कई अहम शहरों के लिए जल्द इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को पहले चरण में 20 ई-बसें मिल चुकी हैं, जिन्हें शहर के कचहरी बस स्टेशन और रेलवे बस स्टेशन से चलाया जाएगा।

बसों के संचालन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हैं। राप्तीनगर में हाईटेक चार्जिंग स्टेशन का काम आखिरी दौर में है। विभाग के मुताबिक इसी महीने के अंत तक बाकी काम पूरा होते ही बसें नियमित तौर पर सड़क पर उतर जाएंगी।

ये भी पढ़ें:

रूट प्लान के तहत वाराणसी के लिए छह बसें तय की गई हैं। इनमें तीन गाजीपुर रूट से और तीन आजमगढ़ रूट से चलेंगी। अयोध्या, बलिया, सोनौली और तमकुहीराज के लिए तीन-तीन बसें प्रस्तावित हैं, जबकि लार रोड के लिए दो बसें चलेंगी।

शुरुआती व्यवस्था में नौ बसें कचहरी बस स्टेशन से और 11 बसें रेलवे बस स्टेशन से संचालित होंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा रूट कवर हो सकें और यात्रियों को सीधी सुविधा मिल सके।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह का कहना है कि ई-बसों के आने से सफर ज्यादा आरामदायक होगा और प्रदूषण भी कम होगा। चार्जिंग स्टेशन शुरू होते ही सेवा नियमित कर दी जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Janata Darshan: व्हीलचेयर पर बेटी को देख रुके CM, बोले, चिंता मत करिए, सरकार आपके साथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button