Uttarakhand

शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, थाने-चौकियों में दी तहरीर, सचिवालय घेराव का ऐलान

कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय व पुलिस चौकी में दिया धरना, मामले से संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की भूमिका की जांच की मांग उठाई

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 31 अगस्त 2026ः

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ को लेकर उत्तराखंड में सियासी घमासान मचा हुआ है। रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर होने के बाद मामले ने और जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस ने सोमवार को शुद्धिकरण मामले को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करते हुए थाने, कोतवाली और पुलिस रिपोर्टिंग चौकियों में तहरीर देकर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई। साथ ही कहा कि एक सितंबर को सचिवालय का घेराव किया जाएगा।

haldwani-shuddhikaran-vivad-congress-protest-secretariat-gherao (2)

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने पहुंचकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला और जमकर नारेबाजी की। इसी कड़ी में राजधानी देहरादून में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता धारा पुलिस चौकी पहुंचे और तहरीर देकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी में धरना देकर धामी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

haldwani-shuddhikaran-vivad-congress-protest-secretariat-gherao (3)

राहुल पर दर्ज केस निरस्त करने की मांग

ज्ञापन में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा निरस्त करने, मंच का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने और शिकायतकर्ता अमित कुमार के राजनीतिक संबंधों की जांच करने की मांग की गई। इसके अलावा कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष ने पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के निर्देश पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक सितंबर को गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सचिवालय घेराव किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  सीएम धामी ने की हाईलेवल मीटिंग, कहा... एक्शन प्लान बनाएं अफसर, ड्रग्स फ्री करें उत्तराखंड

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button