Hardoi City

गले में प्याज की माला, हाथ में 20 रुपये किलो चीनी का पैकेट, सपा के विरोध में जमकर हुई खरीदारी

सपा कार्यकर्ताओं ने हरदोई में लगाया PDA सस्ती चीनी स्टॉल, महिलाओं को एक किलो तक चीनी दी गई, बाजार भाव 65 से 70 रुपये किलो होने का किया दावा, सीमित स्टॉक के चलते कई महिलाओं को खाली हाथ लौटना पड़ा

हरदोई, 25 अगस्त 2026:

यूपी के हरदोई जिले में बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अलग अंदाज में प्रदर्शन किया। रेलवेगंज की नई बस्ती स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में सपा व्यापार सभा ने PDA सस्ती चीनी नाम से स्टॉल लगाया गया। यहां चीनी 20 रुपये किलो के भाव बेची गई।

गले में प्याज की माला, हाथों में पोस्टर

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने गले में प्याज की माला पहन रखी थी। हाथों में 20 रुपये किलो चीनी लिखे पोस्टर लेकर उन्होंने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम शाम 3:30 बजे तक चला।

ये भी पढ़ें:

महिलाओं की लगी लंबी कतार

20 रुपये किलो चीनी मिलने की खबर के बाद स्टॉल पर महिलाओं की भीड़ जुट गई। आयोजकों ने प्रत्येक महिला को अधिकतम एक किलो चीनी देने की व्यवस्था की थी। चीनी लेने के लिए काफी देर तक लाइन लगी रही। स्टॉक सीमित होने की वजह से कई महिलाओं को बिना चीनी लिए वापस लौटना पड़ा।

बाजार भाव से सस्ती बताकर बेची चीनी

सपा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि बाजार में चीनी करीब 65 से 70 रुपये किलो बिक रही है। प्याज का भाव भी 50 से 60 रुपये किलो तक पहुंचने की बात कही गई। प्रदर्शनकारियों ने इन कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

महिलाएं बोलीं, रसोई का बजट बिगड़ा

स्टॉल से चीनी लेने पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि बाजार में चीनी महंगी होने से घर का बजट प्रभावित हो रहा है। 20 रुपये किलो चीनी मिलने की जानकारी मिली तो वह खरीदारी के लिए पहुंचीं। व्यापार सभा के नेताओं ने कहा कि जरूरी खाद्य सामान महंगे होने से गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों की परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने महंगाई के साथ जमाखोरी का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें  राजभर का अखिलेश पर तंज: ‘आपकी पार्टी में आपसे बड़े एक्टर भी हैं’, राजीव राय के बहाने साधा सपा पर निशाना

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button