Uttarakhand

हरिद्वार रोड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की धीमी चाल पर डीएम नाराज, जून 2026 तक काम पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

देहरादून में स्मार्ट सिटी ग्रीन बिल्डिंग परियोजना की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और जून 2026 तक निर्माण हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए

देहरादून, 7 जनवरी 2026:

उत्तराखंड के देहरादून में हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के तहत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग की प्रगति को लेकर आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने धीमी गति से कार्य होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट किया कि ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण जून 2026 तक हर हाल में पूरा होना चाहिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों से आज ही PERT चार्ट ((प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्नीक), रिवाइज्ड मटीरियल प्लान और लेबर प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संशोधित चार्ट के अनुरूप डबल शिफ्ट में निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए और अगर तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ कहा कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों के अनुरूप किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने श्रमिकों की सुरक्षा के सभी मानकों के पालन को अनिवार्य बताया और निर्देश दिया कि कार्य प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाए।

ये भी पढ़ें:

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तीरथ पाल सिंह, मुख्य अभियंता सीपीडब्ल्यूडी, स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कृष्णा चमोला, चीफ इंजीनियर देवेंद्र प्रकाश, वित्त नियंत्रक सैफाली रानी और अन्य संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभी को कार्यों की समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बजट खर्च न होने पर लगाई फटकार, शिक्षा मंत्री बोले- जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link