Uttarakhand

मंत्री का उद्यमियों व छात्रों से संवाद, सुझावों पर अमल करने का आश्वासन, बच्चों के स्टार्टअप आइडिया को सराहा

सिडकुल में एमएसएमई इकाइयों के प्रतिनिधियों के कार्यक्रम में पहुंचे भरत सिंह चौधरी, बोले- उद्योग संगठनों के सुझावों पर नीतिगत स्तर पर किया जाएगा विचार, शासन व उद्योग जगत के बीच बातचीत औद्योगिक विकास के लिए अहम

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 13 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड के हरिद्वार के सिडकुल में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत एमएसएमई इकाइयों के प्रतिनिधियों का विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एमएसएमई मंत्री भरत सिंह चौधरी ने उद्यमियों, औद्योगिक संगठनों और विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों से संवाद किया। विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों के स्टार्टअप व नवाचारों को सराहा गया। कार्यक्रम में औद्योगिक प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं उठाईं और सुझाव भी दिए। मंत्री ने उन पर विचार करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला उद्योग केंद्र की ओर से मेसर्स Pure & Care Healthcare Pvt. Ltd. में किया गया। छात्रों ने कार्यक्रम में अपने अभिनव विचार प्रस्तुत किए और उनके माध्यम से भविष्य में स्वरोजगार व रोजगार सृजन की संभावनाओं को प्रदर्शित किया। मंत्री ने छात्रों के प्रयासों, रचनात्मक सोच और नवाचार के प्रति उत्साह की सराहना की। उन्होंने छात्रों को अपने विचारों को विकसित कर भविष्य में सफल उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उद्योग जगत व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम में ग्राम्य विकास विभाग के तहत स्वरोजगार एवं स्थानीय उद्यमिता से जुड़े उद्यमियों का मंत्री से परिचय कराया गया। इस दौरान क्लाउड किचन, मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन, सॉफ्ट टॉय निर्माण एवं हस्तशिल्प निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों ने हिस्सा लिया। उद्यमियों ने अपने कार्यों, उपलब्धियों और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। भरत सिंह चौधरी ने औद्योगिक प्रतिनिधियों की समस्याओं व सुझावों को सुना।

Advertisement

haridwar-sidcul-msme-entrepreneurs-students-startup-ideas-bharat-singh-chaudhary (2)

उन्होंने आश्वस्त किया कि उद्योग संगठनों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए संबंधित विषयों पर नीतिगत स्तर पर विचार किया जाएगा। समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शासन एवं उद्योग जगत के मध्य संवाद को औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा, अकम्स प्योर एंड केयर हेल्थकेयर के सीईओ मनन जैन, प्रबंधक उद्योग चन्द्र मोहन, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल कमल किशोर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न महिला समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें  कचरा डंपिंग पर प्रशासन सख्त... निरीक्षण व सफाई के साथ मांगी रिपोर्ट

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link