योगेंद्र मलिक
देहरादून, 24 मार्च 2026:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने आवास परिसर में मधुमक्खी पालन केंद्र से शहद निकलवाया। पहले चरण में लगभग 60 किलोग्राम शहद निकाला गया।
इस अवसर पर उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास और आसपास के क्षेत्रों में 3-बी गार्डन विकसित किए जाएं। इन गार्डनों में बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली और बर्ड-फ्रेंडली पौधों को शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मधुमक्खी पालन की अच्छी संभावनाएं हैं। राज्य में पाए जाने वाले विविध प्रकार के फूल जैविक शहद उत्पादन के लिए अनुकूल हैं।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाले शहद के उत्पादन के लिए स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। इस मौके पर उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित और देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान, हरबर्टपुर के चेयरमैन अजय कुमार सैनी भी मौजूद थे।






