Uttarakhand

कुंभ मेले की तैयारियां तेज… ऋषिकेश की तीन बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्य सचिव ने की बैठक, त्रिवेणी घाट, आस्था पथ और चंद्रभागा ब्रिज पर 168 करोड़ से ज्यादा खर्च की योजना

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 20 फरवरी 2026:

आगामी कुंभ मेले को देखते हुए ऋषिकेश में चल रही अहम विकास परियोजनाओं की रफ्तार तेज कर दी गई है। सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज और आस्था पथ के निर्माण व सौंदर्यकरण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में पहले दिए गए निर्देशों के आधार पर देहरादून प्रशासन, पुलिस और मेला अधिकारियों की ओर से परियोजनाओं की उपयोगिता और व्यवहारिकता को लेकर रिपोर्ट पेश की गई। मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग को साफ निर्देश दिए कि अधिकारियों की समिति द्वारा दी गई सभी सिफारिशों को काम में जरूर शामिल किया जाए।

Kumbh Mela 2026 Review of 3 Major Projects (1)

तय समय में और बेहतर गुणवत्ता के साथ होंगे काम
बैठक में कहा गया कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। काम की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न हो और एक ही तरह के कार्य दोबारा न किए जाएं, इसका खास ध्यान रखा जाए।

कुंभ मेले की तैयारियों के तहत इन तीनों परियोजनाओं पर करीब 168.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। इसमें त्रिवेणी घाट के निर्माण और सौंदर्यकरण पर 109.8 करोड़ रुपये, आस्था पथ पर 37.09 करोड़ रुपये और चंद्रभागा ब्रिज निर्माण पर 21.23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव एस. ए. अडांकी, विशेष सचिव अजय मिश्रा, देहरादून के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के मेला अधिकारी समेत सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button