Gorakhpur

फोरलेन पर टक्कर के बाद डंपर-ट्रक में भड़की आग… केबिन में जिंदा भुन गए ड्राइवर-क्लीनर

मक्का लदा ट्रक लखनऊ जाते समय अजवनिया गांव के पास रॉन्ग साइड आए डंपर से भिड़ा, ट्रक चालक व खलासी ने कूदकर बचाई जान, डंपर में फंसे चालक व क्लीनर जिंदा जले, दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग, हादसे के बाद करीब पांच किमी लंबा जाम लगा

गोरखपुर, 28 मई 2026:

गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके में गुरुवार सुबह कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत में डंपर चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि दोनों केबिन के अंदर पूरी तरह जल गए। पुलिस ने आग बुझने के बाद डंपर से दोनों के कंकाल बाहर निकाले। हादसे में ट्रक चालक और खलासी की जान बच गई। समय रहते कूदकर बाहर आने से उन्हें सिर्फ चोटें आईं हैं।

बताया गया कि मक्का लदा ट्रक कुशीनगर से लखनऊ की तरफ जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे अजवनिया गांव के पास डस्ट से भरा डंपर रॉन्ग साइड से आ गया। तेज रफ्तार में दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। कुछ ही देर में ट्रक में आग लगी, जिसने डंपर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Horrific Highway Crash Eyewitness Accounts Revealed (1)

ये भी पढ़ें:

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। डंपर चालक और क्लीनर केबिन में फंस गए। आग तेजी से फैली तो दोनों बाहर नहीं निकल सके। वहीं ट्रक चालक और खलासी घायल हालत में नीचे कूद गए। आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं डंपर के अंदर से चालक और क्लीनर के जले हुए अवशेष निकाले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद फोरलेन पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब पांच किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने क्रेन मंगवाकर जले हुए ट्रक और डंपर को सड़क से हटवाया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस अब मृतकों की पहचान कराने में जुटी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  राजस्थान : सिरोही में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को पीछे से मारी टक्कर, 4 की मौत, 9 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button