National

पाकिस्तान में एक बार फिर हिरासत में बंद भारतीय मछुआरे की मौत,  2 साल में 8वां मामला

नई दिल्ली, 25 जनवरी 2025

सजा पूरी होने के बाद भी कराची जेल में बंद एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई है, मामले में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बाबू नाम के मछुआरे की गुरुवार को मौत हो गई।

पाकिस्तान में पिछले दो वर्षों में हिरासत में मरने वालों में यह आठवां भारतीय मछुआरा है। जानकारी अनुसार, “बाबू को पाकिस्तानी अधिकारियों ने 2022 में गिरफ्तार किया था। उनकी सजा पूरी होने और उनकी भारतीय राष्ट्रीयता की पुष्टि के बावजूद, उन्हें पाकिस्तान अधिकारियों ने रिहा नहीं किया था।”

फिलहाल बताया जा रहा है कि अपनी सजा पूरी कर चुके करीब 180 भारतीय मछुआरे अभी भी पाकिस्तानी जेल से रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। भारत लगातार कैदियों की जल्द रिहाई का मुद्दा पाकिस्तान के समक्ष उठाता रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  इलाहाबाद HC ने आजम खान के खिलाफ ट्रायल कोर्ट से समन किया रिकॉर्ड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button