CricketSports

भारतीय टीम ने 12 साल बाद अपने घर पर टेस्ट सीरीज गंवाई, न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

पुणे, 26 अक्टूबर 2024

पुणे में खेले जा रहे टेस्ट मैच भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है जिससे लाखों भारतीयों का दिल टूट गया है बता दे कि ऐसा 12 साल में पहली बार है जब भारतीय टीम ने अपने देश में किसी टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य मिला था,  जिसका वह पीछा नहीं कर पाई। इस मैच में भारतीय टीम दूसरी पारी में केवल 245 रन ही बना सकी। जिससे यह मुकाबला तीसरे दिन ही समाप्त हो गया।  पुणे टेस्ट मैच में हार के साथ ही भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज भी गंवा दी। आपको बता दे कि न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार भारतीय धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही। वैसे भारतीय टीम ने 12 साल बाद अपने घर पर कोई टेस्ट सीरीज गंवाई है। इससे पहले भारतीय टीम को दिसंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था, उसके बाद भारत पहली बार अपने घर पर टेस्ट सीरीज हारा है। देखा जाए तो भारतीय टीम का अपने घर लगातार टेस्ट सीरीज जीत का सिलसिला भी थम गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अपने घर पर लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीती थी। भारत को इससे पहले बेंगलुरु टेस्ट मैच में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें  Women's Asia Cup के लिए Team India का ऐलान, सिर्फ एक बदलाव, यास्तिका को फिर नहीं मिला मौका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link