Hardoi City

इंडस्ट्रियल एरिया में टीम का छापा…फैक्ट्री के अंदर मिला भांग का जखीरा

अनुमति से कहीं ज्यादा भंडारण मिलने पर आयुर्वेदिक कंपनी की जांच शुरू, ट्रक में रखी गई थी भांग

हरदोई, 28 फरवरी 2026:

जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने हरदोई के सर्कुलर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक आयुर्वेदिक कंपनी परिसर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक ट्रक से करीब 40 कुंतल भांग बरामद की गई, जबकि कंपनी को केवल 15 कुंतल भंडारण की अनुमति मिली हुई थी। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

नगर मजिस्ट्रेट सुशील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कंपनी परिसर में दबिश दी। जांच के दौरान परिसर में खड़े एक ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में भांग लदी मिली।

अधिकारियों ने जब कंपनी के दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की तो पता चला कि निर्धारित सीमा से कहीं अधिक मात्रा में भांग स्टोर की गई थी। मौके पर मौजूद मात्रा अनुमति से दोगुनी से भी ज्यादा पाई गई, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका मजबूत हो गई।

ये भी पढ़ें:

छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई के समय सिटी मजिस्ट्रेट, आबकारी इंस्पेक्टर और सीओ सिटी अंकित मिश्रा सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।प्रशासन के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला नियमों के उल्लंघन का लग रहा है। पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और सभी दस्तावेजों का मिलान कराया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  छह लोगों ने किया कुकर्म...फैक्ट्री कर्मचारी ने की आत्महत्या...सुसाइड नोट मिला, केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button