Sports

गुजरात का गढ़, RCB का सपना… आज IPL 2026 को मिलेगा नया चैंपियन

फाइनल से पहले क्वालिफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात को बुरी तरह हराया था, मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, शुभमन गिल और साई सुदर्शन की तगड़ी फॉर्म कर सकती है कमाल

स्पोर्ट्स डेस्क, 31 मई 2026:

आईपीएल 2026 का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। गत विजेता आरसीबी जहां लगातार दूसरे साल ट्रॉफी उठाने के इरादे से उतरेगी, वहीं गुजरात की नजर 2022 के बाद दूसरी बार खिताब जीतने पर होगी।

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक नौ मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पांच बार आरसीबी ने जीत दर्ज की है, जबकि चार मैच गुजरात के नाम रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि दोनों के बीच हर बार कांटे की टक्कर देखने को मिली है।

फाइनल से पहले खेले गए पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने गुजरात को एकतरफा अंदाज में हराया था। उस मुकाबले में रजत पाटीदार की 93 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत बेंगलुरु ने 254 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की पूरी टीम 162 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में फाइनल गुजरात के लिए हिसाब बराबर करने का मौका भी होगा।

ये भी पढ़ें:

गुजरात को अपने घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है। दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़ा था, जबकि साई सुदर्शन ने तेज अर्धशतक लगाया था। दोनों बल्लेबाज शानदार लय में हैं और टीम की उम्मीदें एक बार फिर उन्हीं पर टिकी होंगी।

दूसरी तरफ आरसीबी के लिए इस सीजन लगभग हर विभाग ने अच्छा प्रदर्शन किया है। विराट कोहली, रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या बल्ले से लगातार योगदान दे रहे हैं। गेंदबाजी में जैकब डफी, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या ने टीम को मुश्किल मौकों पर सफलता दिलाई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी अपना खिताब बचाने में कामयाब होती है या गुजरात घरेलू मैदान पर इतिहास रचते हुए 2022 के बाद दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनती है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  IPL 2026: मुंबई ने 13 साल का सूखा खत्म किया... रोहित-रिकेल्टन की दमदार साझेदारी से केकेआर पर जीत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button