Sports

IPL 2026: RCB का वानखेड़े में धमाका…मुंबई को लगातार तीसरी हार मिली

240 रन के बड़े स्कोर के सामने मुंबई की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, रदरफोर्ड की तेज पारी भी टीम को जीत तक नहीं ले जा सकी, आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क, 13 अप्रैल 2026:

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन खड़े किए। जवाब में मुंबई की टीम 5 विकेट पर 222 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी। आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा।

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई की यह लगातार तीसरी हार है, जिससे टीम अंक तालिका में नीचे खिसक गई। वहीं आरसीबी इस जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत ठीक रही। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने रन गति बनाए रखी, मगर रोहित 19 रन बनाकर चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए और फिर वापस नहीं आए। रिकेल्टन ने 37 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा कुछ खास नहीं कर सके।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 11.51.56 AM

मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या ने 40 रन की तेज पारी खेली, मगर वह भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए। अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंद में नाबाद 71 रन ठोके, जिसमें 9 छक्के शामिल रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

इससे पहले आरसीबी की शुरुआत बेहद मजबूत रही। फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़कर मैच की दिशा तय कर दी। सॉल्ट ने 36 गेंद में 78 रन बनाए, जबकि कोहली ने 50 रन की पारी खेली।

मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार ने सिर्फ 20 गेंद में 53 रन ठोक दिए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। आखिर के ओवरों में टिम डेविड ने 16 गेंद में नाबाद 34 रन जोड़कर टीम को 240 तक पहुंचाया।

गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से सुयश शर्मा ने दो विकेट लिए। वहीं जैकब डफी ने एक सफलता हासिल की। मुंबई के लिए बोल्ट, पांड्या, सैंटनर और शार्दुल को एक-एक विकेट मिला। इस मैच में विराट कोहली ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम की। वह मुंबई के खिलाफ आईपीएल में 1000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। साथ ही टी20 में उनकी 47वीं शतकीय साझेदारी भी दर्ज हुई, जो एक नया रिकॉर्ड है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button