Sports

IPL 2026 : बारिश ने बिगाड़ा खेल… केकेआर-पंजाब मुकाबला रद्द, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

ईडन गार्डन्स में शुरूआती झटकों के बाद रुका मैच, कटऑफ टाइम तक मैदान नहीं हो सका तैयार कैमरन ग्रीन फिर फ्लॉप, बार्टलेट की घातक गेंदबाजी से केकेआर की हालत खराब, आज गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा

स्पोर्टस डेस्क, 7 अप्रैल 2026:

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा। मैच शुरू तो हुआ, लेकिन चौथे ओवर में बारिश ने दस्तक दी और फिर खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक देकर मैच खत्म घोषित किया गया। आज मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 3.4 ओवर में ही 25 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। तभी हल्की बारिश शुरू हुई, जो देखते ही देखते तेज हो गई और मैदान पूरी तरह भीग गया।

WhatsApp Image 2026-04-07 at 10.35.32 AM

अंपायरों ने पांच-पांच ओवर का मैच कराने की कोशिश की, लेकिन रात 11 बजकर 14 मिनट तक मैदान खेलने लायक नहीं बन पाया। बाउंड्री के पास पानी जमा था और आउटफील्ड गीली थी, ऐसे में मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।

इससे पहले पंजाब के गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर में ही फिन एलेन और कैमरन ग्रीन को लगातार गेंदों पर आउट कर दिया। दोनों बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को कैच देकर लौटे। ग्रीन का खराब फॉर्म जारी रहा, वह इस बार भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके।

मैच के दौरान केकेआर के सह मालिक शाहरुख खान भी स्टेडियम में मौजूद रहे। उनके साथ सुहाना खान भी नजर आईं। वह टीम मैनेजमेंट के साथ बातचीत करते दिखे।

इस मुकाबले के लिए केकेआर ने दो बदलाव किए थे। वरुण चक्रवर्ती चोट की वजह से बाहर रहे, जबकि सुनील नरेन बीमारी के चलते नहीं खेल सके। उनकी जगह रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को मौका मिला। पंजाब ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया था।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट: इरिगैसी को हराकर भारत के निहाल सरीन जीते

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button