SportsUttarakhand

अहिल्या स्मृति मैराथन : सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, स्वयं दौड़कर बढ़ाया युवाओं का उत्साह

देहरादून, 28 मई 2025:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून में आयोजित ‘अहिल्या स्मृति मैराथन–एक विरासत, एक संकल्प’ कार्यक्रम में भाग लिया और मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के साथ दौड़ लगाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया।

सीएम धामी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता, एकता और स्वास्थ्य के प्रति सजगता लाने में सहायक होते हैं। ऐसे आयोजनों से ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को नई ऊर्जा मिलती है, साथ ही हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन का संदेश भी जनमानस तक पहुँचता है। ये प्रयास एक स्वस्थ, जागरूक और संकल्पित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

ये भी पढ़ें:

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक भरत चौधरी, दायित्वधारी अनिल डब्बू, श्याम अग्रवाल, हेम बजरंगी, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  देहरादून में चोरों की हिमाकत: मुर्दाघर से उड़ाए 8 AC कंप्रेसर, पुलिस बेसुध!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link