Uttarakhand

विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, मंत्री का खिलाड़ियों से संवाद, बोले- प्रतिभा दिखाने का मिला मंच

गढी कैंट के गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में गणेश जोशी ने किया शुभारंभ, कहा- खिलाड़ी पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास के साथ करें प्रतिभाग, प्रदेश को खेल प्रतिभाओं की मजबूत नर्सरी बनाने का सरकार कर रही है प्रयास

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 16 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड के मसूरी में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित विधानसभा स्तरीय विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को आगाज हुआ। गढी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

‘उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं’

गणेश जोशी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का विकास नहीं करते, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें उचित मंच, बेहतर प्रशिक्षण और पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। राज्य सरकार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और निरंतर मेहनत है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:

प्रतिभाओं को प्रशिक्षण से रोजगार तक अवसर

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को खेल प्रतिभाओं की मजबूत नर्सरी के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खेल नीति के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान से लेकर प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग, पुरस्कार और रोजगार तक विभिन्न व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना और 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
vidhayak-khelkood-pratiyogita-mussoorie-ganesh-joshi-dehradun (2)

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार व पात्र पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए आउट-ऑफ-टर्न सेवायोजन की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर पूनम नौटियाल, किरण, जगदीश रेगमी, युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  अहमदाबाद में दिखा उत्तराखंड पर्यटन का दम, मंत्री बोले- आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा रन से मिलेगी नई पहचान

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link