Uttarakhand

धामी ने सौंपी चार एम्बुलेंस, कहा…पहाड़ के मरीजों को जल्द मिलेगी मदद

चार नई अत्याधुनिक एम्बुलेंस चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में तैनात होंगी, अगले तीन साल तक डॉक्टर, नर्स, अटेंडेंट और चालक की व्यवस्था भी साथ रहेगी, जिससे दूर-दराज के इलाकों में इलाज की सुविधा मजबूत होगी

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 18 मई 2026:

उत्तराखंड के दूरस्थ और पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य को चार नई अत्याधुनिक एम्बुलेंस मिली हैं, जिनसे गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने और रास्ते में प्राथमिक इलाज देने में काफी मदद मिलेगी। सीएम धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से इन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीएम ने कहा इस पहल का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो पहाड़ के ऐसे इलाकों में रहते हैं जहां अस्पताल तक पहुंचना अक्सर चुनौती बन जाता है। सरकार की कोशिश है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आखिरी व्यक्ति तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति में हर मिनट अहम होता है और ऐसी एम्बुलेंस जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-18 at 3.34.24 PM

प्रत्येक एम्बुलेंस में आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए गए हैं ताकि मरीजों को रास्ते में ही जरूरी उपचार मिल सके। खास बात यह है कि अगले तीन वर्षों तक हर एम्बुलेंस में डॉक्टर, नर्स, अटेंडेंट और चालक की व्यवस्था भी रहेगी। शुरुआती चरण में ये एम्बुलेंस चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जनपदों में सेवाएं देंगी। भविष्य में इनका इस्तेमाल बड़े धार्मिक आयोजनों, आपदा प्रबंधन और हरिद्वार कुंभ जैसे अवसरों पर भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार जनभागीदारी और संस्थागत सहयोग के जरिए स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत बना रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों के लिए भी ऐसी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। ये एम्बुलेंस एचडीएफसी बैंक की ओर से उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में विधायक राजकुमार पोरी, विनोद कंडारी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली, एचडीएफसी बैंक की मुस्कान सिंह, संजीव कौशिक, बकुल सिक्का, गौरव जैन और आयुष सिंघल मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : सीएम योगी ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया, साथ में खाया खाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button