Sitapur City

दिल्ली जा रही बस में बैठाने का बोला झूठ…रास्ते में ही बेटी को मार डाला, ऑनर किलिंग का शक

पिता हिरासत में, लवली पुलिया पर मिला शव सिर पर गहरे चोट के निशान, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

सीतापुर, 26 मार्च 2026:

सीतापुर के संदना इलाके में लवली पुलिया के पास एक युवती का शव मिला। शव के सिर पर गहरे घाव थे और गुप्तांग पर चोट के निशान भी दिखे। शव की पहचान मछरेहटा के सतनपुर गांव की युवती के रूप में हुई। शव के पास एक मोबाइल भी पड़ा मिला। पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में लिया।

बताया गया कि मछरेहटा इलाके के निवासी राजकिशोर की पुत्री मोनिका दिल्ली जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद संदना इलाके में।लवली पुलिया के पास उसका शव देखा गया। पुलिस ने मौके पर मिले मोबाइल से शव की पहचान की। जांच में यह भी साफ हो गया है कि दिल्ली जाने के लिए बस कोई वहां आई ही नहीं थी। इधर अलग-अलग बयानों से पुलिस को परिवार पर ही शक गहरा हो गया।

पूछताछ में पिता ने बताया कि हत्या उसके छोटे बेटे ने की है और उसने इसके खिलाफ तहरीर भी दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे परिवार के शामिल होने की संभावना है और मामले में अन्य नाम भी मुकदमे में जोड़े जाएंगे। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। युवती की मां और भाई अभी फरार हैं। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। युवती की हत्या किसी भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वार करके की गई। पुलिस का मानना है कि शव को किसी वाहन से लाकर लवली पुलिया पर फेंका गया।

ये भी पढ़ें:

READ MORE 

ये भी पढ़ें  दुस्साहस : आंखों में मिर्च झोंकी...बदमाशों ने सर्राफ से जेवर भरा बैग लूटा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button