Sitapur City

हादसे में टूटी जिंदगी की डोर…बहन की शादी से पहले भाई की मौत, खुशियां मातम में बदलीं

कुतुबनगर मार्ग पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, साथ बैठा चचेरा भाई बचा, हेलमेट न पहनने की बात सामने आई, चार दिन बाद आनी थी बहन की बारात

सीतापुर, 4 मई 2026:

पिसावां क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा चचेरा भाई मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घर में बहन की शादी की तैयारियों के बीच मातम पसर गया।

भिठौरा गांव के रहने वाले शिवकुमार अपने चचेरे भाई आशीष के साथ देवकली गांव से मिट्टी के बर्तन लेकर रविवार की रात घर लौट रहे थे। कुतुबनगर मार्ग पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा और वाहन सड़क किनारे खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे बैठा आशीष दूर जा गिरा, उसे हल्की चोटें आईं, जबकि बाइक चला रहे शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

WhatsApp Image 2026-05-04 at 8.27.00 AM

ये भी पढ़ें:

पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर हेलमेट पहना होता तो हालत अलग हो सकती थी।

Advertisement

परिजनों के अनुसार शिवकुमार चार भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में दो बेटियां हैं और करीब आठ बीघा जमीन के साथ मजदूरी से गुजारा होता है। घर में बहन पूजा की शादी की तैयारियां चल रही थीं, सोमवार को तिलक होना था और 8 मई को बारात आनी थी, उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  आरएसएस के पथ संचलन में ड्रम बजा रहा था स्वयंसेवक...आया हार्ट अटैक फिर ये हुआ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link