Sports

IPL 2026 : पंजाब फिर मायूस, सुदर्शन की फिफ्टी संग प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ा गुजरात

163 रन के लक्ष्य को गुजरात ने आखिरी ओवर में हासिल किया, वॉशिंगटन सुंदर की तेज पारी ने मैच पलटा, पंजाब की लगातार दूसरी हार, अंक तालिका में टॉप पर रहते हुए भी दबाव बढ़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, 4 मई 2026:

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए, जवाब में गुजरात ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

गुजरात की शुरुआत ठीक नहीं रही और कप्तान शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन ने पारी संभाली और जोस बटलर के साथ अहम साझेदारी की। बटलर के आउट होने के बाद सुदर्शन ने पारी को आगे बढ़ाया और 41 गेंदों पर 57 रन बनाए। आखिरी वक्त में वॉशिंगटन सुंदर ने 23 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और विजयकुमार विशाक ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन टीम जीत नहीं बचा सकी।

WhatsApp Image 2026-05-04 at 8.13.15 AM

इससे पहले पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में ही प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली आउट हो गए। टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए और 47 रन तक पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस और सूर्यांश शेडगे ने पारी संभाली। दोनों के बीच 79 रन की साझेदारी हुई। शेडगे ने 29 गेंदों पर 57 रन बनाए, जबकि स्टोइनिस ने 40 रन जोड़े।

गुजरात की गेंदबाजी में जेसन होल्डर ने चार विकेट लेकर मैच का रुख बदला। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को दो-दो सफलता मिली। इस जीत के बाद गुजरात के 10 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब 13 अंकों के साथ शीर्ष पर है, लेकिन लगातार हार से टीम पर दबाव बढ़ा है। अंक तालिका में आरसीबी, हैदराबाद और राजस्थान भी 12-12 अंकों के साथ मुकाबले को कड़ा बना रहे हैं।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button