लखनऊ, 4 मई 2026:
यूपी में योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक मशीनरी को झकझोरते हुए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। 38 अफसरों के इस मेगा फेरबदल में डीएम, मुख्य विकास अधिकारी (CDO), नगर आयुक्त, प्रबंध निदेशक और सचिव स्तर तक व्यापक बदलाव किए गए हैं।
जिलाधिकारी स्तर पर किए गए फेरबदल
मधुसूदन हुल्ली को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय व आवास विभाग से जिलाधिकारी देवरिया बनाया गया है। संजीव लाल को प्रबंध निदेशक, केस्को एवं अपर आयुक्त से जिलाधिकारी जौनपुर, आनंद वर्धन को उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण से जिलाधिकारी मऊ, गौरव सिंह सोगरवाल को नगर आयुक्त, गोरखपुर से डीएम महाराजगंज, संतोष कुमार शर्मा को डीएम महाराजगंज से फिरोजाबाद का डीएम, राजेंद्र पैंसिया को डीएम संभल से मुरादाबाद डीएम, अंकित खंडेलवाल को नगर आयुक्त, आगरा से डीएम संभल और अमित पांडेय अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ बनाया गया है।

हटाए गए डीएम की नई पोस्टिंग
दिव्या मित्तल को डीएम देवरिया से विशेष सचिव, राजस्व विभाग, डॉ. दिनेश चन्द्र डीएम जौनपुर से विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, प्रवीण मिश्रा डीएम मऊ से विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग व सचिव SC/ST आयोग, राकेश रंजन डीएम फिरोजाबाद को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, शिव सहाय अवस्थी डीएम प्रतापगढ़ को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण और अरुण सिंह डीएम मुरादाबाद को विशेष सचिव के तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनाती दी गई है।
सीडीओ स्तर पर किए गए फेरबदल
नेहा ब्याडवाल संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन को मुख्य विकास अधिकारी हरदोई, आलोक प्रसाद संयुक्त मजिस्ट्रेट, बहराइच को मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर, कुमार सौरभ संयुक्त मजिस्ट्रेट, जौनपुर को मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद, दयानंद प्रसाद अपर मेलाधिकारी, प्रयागराज को मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा, प्रफुल्ल कुमार शर्मा
संयुक्त मजिस्ट्रेट, रायबरेली को मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ, सान्या छबड़ा सीडीओ हरदोई को अपर आयुक्त राज्य कर, कानपुर और संतोष कुमार वैश्य सीडीओ गाजीपुर को नगर आयुक्त आगरा के पद पर भेजा गया है।

नगर आयुक्त, विकास प्राधिकरण व अन्य पोस्टिंग
अजय जैन सीडीओ लखनऊ को नगर आयुक्त गोरखपुर, अभिनव गोपाल सीडीओ गाजियाबाद को उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण, अंकुर कौशिक सीईओ ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण को उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण और मदन सिंह गर्व्याल उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण को विशेष सचिव आयुष विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
सचिवालय और विभागीय स्तर पर हुए बदलाव
जुहेर बिन सगीर विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन को विशेष सचिव एनआरआई विभाग, रिंकू सिंह राही को राजस्व परिषद से संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन, नेहा जैन को विशेष सचिव आईटी विभाग से प्रबंध निदेशक केस्को, समीर विशेष सचिव, वित्त विभाग एवं रजिस्ट्रार को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, सी. इन्दुमती विशेष सचिव, गन्ना विकास को निदेशक महिला कल्याण, डॉ. वंदना वर्मा निदेशक महिला कल्याण को विशेष सचिव गन्ना विकास, राजेन्द्र सिंह-II को विशेष सचिव, समाज कल्याण से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रेम प्रकाश सिंह विशेष सचिव, राजस्व विभाग को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद, अवनीश सक्सेना सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को विशेष सचिव कार्मिक विभाग और हरीशंकर चौहान विशेष सचिव, आयुष विभाग को सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बनाया गया है।
देखें अफसरों के तबादले की पूरी सूची….







