Lucknow City

UP में मौसम का रेड अलर्ट… आंधी-पानी, बिजली और ओलावृष्टि का कहर संभावित

सीएम योगी की सख्त चेतावनी... घर में रहें, नहीं तो खतरा भारी! प्रशासन हाई अलर्ट पर, किसानों और अभिभावकों को खास हिदायत, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह

लखनऊ, 4 मई 2026:

यूपी में मौसम के अचानक बिगड़ते मिजाज को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि आंधी, तेज हवाओं और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए लोग अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि रखें।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे हालात में खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होना जानलेवा साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

सीएम ने खास तौर पर किसानों को अपनी फसल और पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अचानक आने वाली आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए पहले से एहतियात बरतना जरूरी है। वहीं अभिभावकों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर के अंदर ही रखें जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें:

प्रशासनिक स्तर पर भी सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। सभी डीएम, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राहत और बचाव दलों को तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दिया गया जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। सरकार ने साफ किया है कि हर स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी है लेकिन इसमें जनता का सहयोग बेहद अहम है।

मौसम केंद्र ने खासतौर पर तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में भारी ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इन इलाकों में मौसम का असर ज्यादा गंभीर हो सकता है। इससे जनजीवन प्रभावित होने की पूरी संभावना है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर... बीडीसी की मौत, साथी घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link