Sitapur City

सीतापुर पहुंचे डीजी GRP, नई फैब्रिकेटेड बैरक सौंपी, कहा…ट्रैक व ट्रेनों को कोई खतरा नहीं

सीतापुर जंक्शन पर तैयार हुई नई बैरक, जवानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, ड्यूटी में बढ़ेगी तेजी, कहा ट्रेनों की सुरक्षा पर सख्त नजर, संदिग्ध गतिविधियों पर टेक्नोलॉजी से हो रही निगरानी

सीतापुर, 7 अप्रैल 2026:

डीजी जीआरपी प्रकाश डी. ने मंगलवार को सीतापुर जंक्शन के पास बनी फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बैरक जीआरपी जवानों के लिए काफी मददगार साबित होगी। उनके काम करने की क्षमता बेहतर होगी।

उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है। इसके लिए रेलवे लगातार नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध हरकत पर तुरंत नजर रखी जा सके।

डीजी ने कहा कि रेलवे लाइन और ट्रेनों की सुरक्षा पूरी तरह दुरुस्त है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं और साजिश रचने वाले कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा भी जा चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी है।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम के दौरान बेहतर काम करने वाले दो जीआरपी आरक्षियों को सम्मानित किया गया। डीजी रेलवे ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे मेहनती जवान ही रेलवे सुरक्षा की असली ताकत हैं। इस मौके पर रेलवे और पुलिस के कई अफसर मौजूद रहे।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  शाम से ढूंढ रहे थे परिजन... 18 घंटे बाद पेड़ से लटकी मिली किशोर की लाश, जांच में जुटी पुलिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link