Crime

तांत्रिक के चक्कर में बली चढ़ी 5 साल की मासूम, दंपत्ति ने दुखों को खत्म करने के लिए हत्या कर घर के पीछे दफनाया

पणजी, 7 मार्च 2025

गोवा में एक दंपति को अपने पड़ोस की पांच वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर शव को अपने घर के पिछवाड़े में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबासाहेब अलार (52) और उसकी पत्नी पूजा (45) ने पुलिस को बताया कि एक तांत्रिक ने उन्हें अपने दुखों को खत्म करने के लिए एक बच्चे की बलि देने की सलाह दी थी।

पुलिस उपाधीक्षक (पोंडा) शिवराम वैगांकर ने संवाददाताओं को बताया कि बच्ची के माता-पिता ने शिकायत की थी कि वह बुधवार को लापता हो गई थी।

वैगंकर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि बच्ची आरोपी के घर में घुसी थी, लेकिन बाहर नहीं आई। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान निःसंतान दंपत्ति ने काला जादू करने वाले एक व्यक्ति की सलाह पर बच्ची की हत्या करने की बात कबूल की।

ये भी पढ़ें:

अधिकारी ने बताया कि दंपति का मानना ​​था कि “बच्चे की बलि देने” से उनकी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने शव को अपने परिसर में ही दफना दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों पर हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें  स्मार्टफोन और ड्रग्स के नशे से बचें, तकनीक को अवसर बनाएं... युवाओं को CM योगी की नेक सलाह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link