CrimeUttar Pradesh

पॉक्सो एक्ट में सजा काट रहे कैदी की जेल के भीतर कैंसर ने ली जान

अशरफ अंसारी

इटावा, 7 मार्च 2025:

यूपी के इटावा जिला जेल में पॉक्सो एक्ट में सजा काट रहे 55 साल के कैदी विनोद में दम तोड़ दिया। उसे जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित किया।

पॉक्सो एक्ट में मिली थी पांच साल की कैद

औरैया जिले के दिबियापुर इलाके के रहने वाले 55 वर्षीय विनोद को पास्को एक्ट के मामले में इटावा जिला कारागार में लाया गया था। उसे 5 साल की सजा मिली थी और 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया था। जुर्माना न चुकाये जाने पर ढाई साल की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश कोर्ट ने दिया था तभी से विनोद अपनी सजा जेल में काट रहा था।
विनोद को मुंह में अल्सर की शिकायत हुई थी।

दस महीने से चल रहा था कैंसर का इलाज

हालत बिगड़ने पर 27 मई 2024 को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में जांच हुई तो पता चला कि उसको कैंसर है। उसको 10 जून को केजीएमयू लखनऊ भी ले जाया गया। यहीं से उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक जिला जेल में बंद विनोद के शरीर मे किसी भी तरीके की हलचल नहीं हुई तो तुरंत जेल के स्टाफ ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें  हैदराबाद: भूमि घोटाले में ED की बड़ी छापेमारी, 45 विंटेज कारों सहित विदेशी मुद्रा जब्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link