Uttar Pradesh

संभल में मस्जिद और 33 घरों पर बुलडोजर की तैयारी! डीएम ने किया निरीक्षण

संभल,17 मार्च 2025

संभल जिले के चंदौसी कस्बे में नगर पालिका की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई एक मस्जिद और 33 घरों को तोड़े जाने की संभावना है। जिला अधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने तहसील दिवस के दौरान वारिस नगर इलाके का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पाया कि छह बीघा जमीन पर अवैध निर्माण किया गया है। यह जमीन नगर पालिका की है, लेकिन इसे गलत तरीके से लोगों ने अपने नाम करवा लिया और वहां मकान व मस्जिद बना लिए। प्रशासन ने जांच के बाद पाया कि इन सभी निर्माणों की रजिस्ट्री अवैध रूप से की गई थी। डीएम ने स्पष्ट किया कि इस अतिक्रमण को कानून के दायरे में रहकर हटाया जाएगा और जो भी अवैध निर्माण होगा, उसे ध्वस्त किया जाएगा।

इस फैसले के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है, खासकर मस्जिद को अवैध बताने पर विरोध देखने को मिल रहा है। मस्जिद के इमाम मोहम्मद नाजिम ने प्रशासन से मांग की कि जिन अधिकारियों ने अवैध जमीन की रजिस्ट्री की थी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इससे पहले भी संभल में धार्मिक विवादों के कारण तनाव देखा गया था। नवंबर 2024 में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा भड़क गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस तरह के विवाद एक बार फिर क्षेत्र में अशांति का कारण बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर : मुस्लिम शिक्षिका पर हिंदू छात्र की चोटी काटने व तिलक मिटाने का आरोप, प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button