Uttar Pradesh

मेरठ और मुजफ्फरनगर के दो गांवों में खुशियों की होली, 34 युवा बने यूपी पुलिस सिपाही

मेरठ,17 मार्च 2025

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम 13 मार्च को जारी होने के बाद मेरठ और मुजफ्फरनगर के दो गांवों में जश्न का माहौल बन गया। मेरठ के सरूरपुर गांव में 14 युवाओं का चयन हुआ, जिनमें 11 युवक और 3 युवतियां शामिल हैं। चयनित युवतियों में प्रीति, टीना और आंचल का नाम है, जबकि युवकों में अनुज, सनी, अजय, रोबिन, विशांत, सागर, अरविंद, निशांत, रितिक, नईम और प्रदीप शामिल हैं। इस बड़ी सफलता से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और होली से पहले ही लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया।

इसी तरह, मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव में भी 23 युवाओं ने सफलता हासिल की, जिनमें तीन युवतियां और 20 युवक शामिल हैं। सिपाही पद पर चयनित होने वालों में अवंतिका, साक्षी, स्विटी के साथ जितेंद्र, धर्मेंद्र, सचिन, अक्षय, कार्तिक, आशीष, तुषार, कमल, प्रियांशु, अंशुल, अक्षित, विनीत, रिहान और संदीप जैसे युवा शामिल हैं। इस उपलब्धि से पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पंजाब : जालंधर में BJP नेता के घर ग्रेनेड हमला करने वाला मुख्य आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link