CrimePunjab

पंजाब : जालंधर में BJP नेता के घर ग्रेनेड हमला करने वाला मुख्य आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

चंडीगढ़, 13 अप्रैल 2025

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास पर हुए हैंड ग्रेनेड विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है शनिवार को पंजाब पुलिस ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी सैदुल अमीन को केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक पोस्ट में कहा, “जालंधर ग्रेनेड हमला मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से, सईदुल अमीन (अमरोहा, उत्तर प्रदेश निवासी) को दिल्ली से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है।” यादव ने कहा कि सैदुल अमीन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी है।

डीजीपी ने कहा, “हमले से जुड़े संचालकों, वित्तीय समर्थकों और संभावित विदेशी संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच तेजी से चल रही है।”

7 अप्रैल को कुछ लोगों ने कालिया के आवास पर हथगोला फेंका, जिससे शीशे टूट गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया और कहा कि यह पंजाब में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों की साजिश थी। अपराध में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में SIR की तैयारी : 2003 की वोटरलिस्ट में अब एरिया, गली और मोहल्ले के नाम से करें सर्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button