Lucknow CityUttar Pradesh

UP Weather Alert: बारिश का जोर और बढ़ेगा, 42 जिलों में अलर्ट, लखनऊ समेत इन इलाकों में वज्रपात संग तेज हवाएं

पूर्वी यूपी में आज कई जगह बहुत भारी बारिश के आसार, पश्चिमी हिस्सों में भी बरसेंगे बादल, 25 और 26 सितंबर को मौसम रहेगा ज्यादा सक्रिय, 27 सितंबर तक बारिश का असर बने रहने की संभावना

लखनऊ, 25 सितंबर 2026:

यूपी में मानसून की वापसी के बीच बारिश का दौर तेज हो गया है। गुरुवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में बारिश हुई थी जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब शुक्रवार को भी बारिश का दायरा बढ़ने के साथ कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी यूपी में आज 25 और 26 सितंबर के लिए बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट है।

तेज हवा के साथ बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मेघगर्जन और वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 25 और 26 सितंबर को कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसका असर 27 सितंबर तक बने रहने की संभावना है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

Heavy Rain Alert : फतेहपुर, कौशांबी, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

ये भी पढ़ें:

uttar-pradesh-weather-alert-heavy-rain-thunderstorm-orange-yellow-alert-september-twenty-fifth (2)

इनके लिए येलो अलर्ट

लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, अंबेडकर नगर, हमीरपुर और महोबा में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

वज्रपात और तेज हवाओं की भी चेतावनी

Thunderstorm, Lightning Alert : बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी है।

गुरुवार को इन इलाकों में हुई थी बारिश

गुरुवार शाम तक प्रयागराज में 26 मिमी, सुल्तानपुर में 20.8 मिमी, अमेठी में 19.8 मिमी और गोरखपुर में 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बाराबंकी, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र और महराजगंज में भी बारिश हुई। बारिश और तेज हवाओं के चलते कई जगह तापमान में गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों में तापमान करीब चार डिग्री तक गिरने का अनुमान है।

धान के लिए पानी पाकर किसान खुश

लगातार हो रही बारिश से खेत-खलिहानों में पानी भर गया है। धान की फसल के लिए बारिश को किसान अच्छा मान रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों की भीषण गर्मी से भी राहत मिली है और मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। हालांकि, सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को ज्यादा बारिश से नुकसान की चिंता है। खेतों में पानी अधिक समय तक जमा रहने पर सब्जी की फसलों पर असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें  मेरठ: हर ब्लाक में होंगी नमो ड्रोन दीदी, सांसद की पहल पर केंद्र ने दी 13 ड्रोन को मंजूरी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link