Lucknow CityNational

यूपी: छह PCS अफसरों के ट्रांसफर…जानिए किन जिलों में हुआ बदलाव

वेटिंग लिस्ट में रहे महेश प्रकाश व रिंकी जायसवाल को कानपुर नगर व गोंडा में दी गई नई जिम्मेदारी

लखनऊ, 30 जनवरी 2026:

प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

लिस्ट के मुताबिक राकेश कुमार, जो अब तक मथुरा में नगर मजिस्ट्रेट एवं मंदिर परिसर के प्रभारी मजिस्ट्रेट थे, उन्हें एडीएम वित्त एवं राजस्व, हमीरपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह अनूप कुमार मिश्रा, विशेष कार्य अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण को नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर बनाया गया है।

वहीं राजेश कुमार को एडीएम न्यायिक, कानपुर नगर से स्थानांतरित कर एडीएम नागरिक आपूर्ति, कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतीक्षारत महेश प्रकाश को एडीएम न्यायिक, कानपुर नगर के पद पर तैनाती मिली है।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा प्रतीक्षारत रिंकी जायसवाल को मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ), गोंडा बनाया गया है। अजय कुमार, जो अब तक एसडीएम कानपुर विकास प्राधिकरण के पद पर थे, उन्हें अपर नगर आयुक्त, नगर निगम फिरोजाबाद नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : होटल की लिफ्ट में फंसे सात कर्मचारी, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link