National

ईरान पर इस्राइली हमला, मिडिल ईस्ट में जंग का सायरन, इस्राइल में आपातकाल और हवाई क्षेत्र बंद

तेहरान के डाउनटाउन क्षेत्र में हुए हमलों में ईरान के कुछ मंत्रालयों के साथ खामेनेई के कार्यालय के नजदीकी इलाकों को बनाया गया निशाना

न्यूज डेस्क, 28 फरवरी 2026:

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल ने व्यापक हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान की राजधानी तेहरान के डाउनटाउन इलाकों में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं और आसमान में धुएं के गुबार उठते देखे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक साथ कई रॉकेट दागे गए जिनके वीडियो इस्राइली सेना की ओर से जारी किए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने तड़के तक विस्फोटों की पुष्टि की है।

इस्राइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्स ने पूरे देश में ‘विशेष और स्थायी आपातकाल स्थिति’ की घोषणा की। संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका के चलते देशभर में हवाई हमले के सायरन बजाए गए और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की एडवाइजरी जारी की गई। एहतियातन शनिवार को इस्राइल का हवाई क्षेत्र नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है।

Israel Attacks Iran Middle East War Alert Explored (1)

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमलों में ईरान के कुछ मंत्रालयों के साथ-साथ सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास के इलाकों को निशाना बनाया गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमले के समय वे वहां मौजूद थे या नहीं। बीते कुछ दिनों से वे सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। ईरान की ओर से आधिकारिक तौर पर नुकसान और हताहतों पर तत्काल कोई विस्तृत बयान नहीं आया है।

इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में अमेरिका के साथ ईरान का परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ता दबाव भी अहम माना जा रहा है। क्षेत्र में लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों की तैनाती ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार इस्राइल डिफेंस फोर्स ने संभावित मिसाइल हमलों को देखते हुए उच्च स्तर की तैयारी कर रखी है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संयम बरतने की अपीलें तेज हो गई हैं क्योंकि किसी भी जवाबी कार्रवाई से क्षेत्रीय संघर्ष के व्यापक रूप लेने का खतरा बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button