Lucknow City

बेकाबू फॉर्च्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर, दो साल के मासूम की मौत, माता-पिता व दो बहनें घायल

रायबरेली स्थित ससुराल से निगोहां घर लौट रहा था परिवार, नगराम मोड़ के पास हुआ हादसा, फार्च्यूनर ड्राइवर फरार

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 28 फरवरी 2026:

राजधानी स्थित निगोहां थाना क्षेत्र में नगराम मोड़ पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपती सहित तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दो साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि बाकी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

निगोहां के उतरावां गांव निवासी मजदूरपेशा सर्वेश शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी रामदुलारी और तीन बच्चों जान्हवी (7 वर्ष), मानवी (6 वर्ष) तथा शमशेर (2 वर्ष) के साथ रायबरेली के सब्जी गांव स्थित ससुराल से बाइक पर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक निगोहां के नगराम मोड़ के पास पहुंची, तभी लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें:

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पूरा परिवार सड़क पर जा गिरा और सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने शमशेर (2 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

हादसे में घायल दंपती और दोनों बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद फॉर्च्यूनर चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया

ये भी पढ़ें  पीएम आवास योजना : दो लाख लाभार्थियों के खाते में योगी ने भेजे 2000 करोड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link