National

कश्मीर में क्यों नहीं रुकता आतंकवाद?

जम्मू-कश्मीर में बुधवार-गुरुवार को दो अलग-अलग एनकाउंटर में सेना ने 3 आतंकवादी को मार गिराया। सेना के अनुसार, सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में 2 और तंगधार सेक्टर में एक आतंकी को ढेर किया है। अभी इनके शव बरामद नहीं हुए हैं।

कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में बुधवार देर रात 57 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने माछिल सेक्टर में तीन से चार आतंकवादियों के एक समूह को देखा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। इससे पहले तंगधार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ। दोनों जगह सर्च ऑपरेशन जारी है।

इधर राजौरी में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि खवास तहसील के लाठी-दरदिया इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

मुठभेड़ वाले इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने ट्रेसर राउंड से कुछ गोलियां भी चलाईं। आतंकियों की तलाश अब भी जारी है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  Indian Currency बदलने की तैयारी? समझिए कैसे होंगे ₹10 व ₹20 के Polymer Notes, जानिए RBI का प्लान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link