Lucknow City

साइकिल पर सवार हुए ‘जज साहब’… मारी ईंधन बचत की पैडल, दिया ये खास संदेश

राजधानी में न्यायिक अधिकारियों की अनोखी पहल, जिला जज मलखान सिंह के नेतृत्व में करीब 70 जज साइकिल से कोर्ट पहुंचे, जस्टिस राजेश चौहान ने अभियान को हरी झंडी दिखाई, कहा-छोटी-छोटी आदतों से आ सकता है बड़ा बदलाव

लखनऊ, 22 मई 2026:

ईंधन संकट और बढ़ते प्रदूषण को लेकर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में विधिक सेवा प्राधिकरण ने अनूठी पहल की। लोगों को जागरूक करने के मकसद से जिला जज मलखान सिंह और हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश चौहान समेत करीब 70 न्यायिक अधिकारी साइकिल से कोर्ट पहुंचे। सभी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील भी की।

सुबह करीब 9 बजे डालीबाग और बटलर पैलेस क्षेत्र से साइकिल यात्रा शुरू हुई। साइकिल यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लखनऊ कोर्ट पहुंची। रास्ते में लोगों ने इस अनोखी पहल को उत्सुकता से देखा। कई जगह राहगीरों ने न्यायिक अधिकारियों का अभिवादन भी किया।

WhatsApp Image 2026-05-22 at 11.09.33 AM

ये भी पढ़ें:

जस्टिस राजेश चौहान ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई। कहा कि ऊर्जा संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोग छोटी दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें तो ईंधन की खपत में काफी कमी लाई जा सकती है।

जिला जज मलखान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत की अपील के बाद समाज के हर वर्ग को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

WhatsApp Image 2026-05-22 at 11.09.34 AM

अधिकारियों ने कहा कि साइकिल चलाने से न सिर्फ पेट्रोल-डीजल की बचत होती है, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। अभियान में शामिल न्यायिक अधिकारियों ने लोगों से नियमित रूप से साइकिल चलाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की।

READ MORE

ये भी पढ़ें  UP में कोडीनयुक्त कफ सिरप कांड के बाद ड्रग लाइसेंसिंग होगी हाईटेक! थोक बिक्री पर कसेगा शिकंजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button