Lucknow City

निगोहां पावर हाउस में विस्फोट के बाद लगी आग… दर्जनों गांवों की बिजली गुल

विद्युत उपकेंद्र में लगी इस आग से आधा दर्जन से अधिक इनसुलेटर, इंस्ट्रूमेंट और कई जरूरी विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 4 दिसंबर 2025:

राजधानी लखनऊ स्थित निगोहां विद्युत उपकेंद्र में गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे अचानक हुए जोरदार विस्फोट के बाद आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि सब स्टेशन के अंदर बैठी टीम ने भागकर जान बचाई। अधिकारियों व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने स्थिति को काबू में किया।

विद्युत उपकेंद्र में लगी इस आग से आधा दर्जन से अधिक इनसुलेटर, इंस्ट्रूमेंट और कई जरूरी विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मोहनलालगंज के एक्सईएन सुरेश शर्मा और उपखंड अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सब स्टेशन का निरीक्षण कर तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराया।

ये भी पढ़ें:

आग लगने के बाद निगोहां कस्बा, मस्तीपुर, भगवानपुर, अघैया, लवल समेत करीब छह दर्जन गांवों में बिजली बाधित रही। हजारों उपभोक्ताओं को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तक मरम्मत जारी रहने के कारण सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।

मोहनलालगंज एक्सईएन सुरेश शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण उपकेंद्र में आग लगी थी। कई इनसुलेटर और अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिन्हें बदलने का काम चल रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में ‘खतरनाक मांझा’ पर सख्ती : कोतवाली में पतंगबाजों ने ली सुरक्षित उड़ान की शपथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link