Barabanki City

IFP 2025 : हर्षित को मिला ‘फिल्म ऑफ द ईयर’ का प्लेटिनम अवार्ड…हैदरगढ़ से है ये खास रिश्ता

यह सम्मान 50 घंटे के भीतर एक संदेशपरक और रचनात्मक शॉर्ट फिल्म 'untouchable by Art' तैयार करने के लिए मिला, निर्देशक हर्षित का जन्म और पढ़ाई दोनों हैदरगढ़ में ही हुई है

बाराबंकी, 4 दिसंबर 2025:

इंडिया फिल्म प्रोजेक्ट (IFP) 2025 में फिल्म ऑफ द ईयर का प्लेटिनम अवार्ड जीतकर गोंडा जनपद के युवा निर्देशक हर्षित सिंह ने क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। खास बात यह है कि हर्षित का गहरा नाता बाराबंकी के हैदरगढ़ कस्बे से है, जहां वे पले-बढ़े और इंटर तक की पढ़ाई की।

मुंबई में आयोजित सम्मान समारोह में प्रख्यात फिल्मकार दिवाकर बनर्जी ने जैसे ही हर्षित सिंह के नाम की घोषणा की, हैदरगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई। यह अवार्ड निर्देशक हर्षित सिंह और फिल्म के लेखक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ( मूल निवासी गोंडा) को संयुक्त रूप से दिया गया। दोनों को यह सम्मान 50 घंटे के भीतर एक संदेशपरक और रचनात्मक शॉर्ट फिल्म ‘untouchable by Art’ तैयार करने के लिए मिला।

हर्षित सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रनापुर, हैदरगढ़ के पूर्व शिक्षक स्वर्गीय रमाशंकर सिंह के इकलौते बेटे हैं। हर्षित का जन्म और पढ़ाई दोनों हैदरगढ़ में ही हुई, जिसके बाद उन्होंने फिल्म निर्देशन की राह चुनी।

ये भी पढ़ें:

अवार्ड की खबर मिलते ही कस्बे में बधाइयों का तांता लग गया। डॉ. मुहीउद्दीन आब्दी, ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह, चेयरमैन आलोक तिवारी, सुनील कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, प्रेम कुमार गुप्ता, अचल कुमार मिश्र, जनार्दन शुक्ला आदि ने उन्हें शुभकामनाएं भेजीं हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बाराबंकी में Slab Collapse: बिना पिलर डाली जा रही स्लैब ढही, मलबे में दबे 9 मजदूर, एक की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link