Barabanki City

गुजारे भत्ते के केस में पेशी पर पिता के साथ आई थी महिला…कोर्ट परिसर के बाहर पति का हमला

साइकिल स्टैंड पर हुए हंगामे को कर्मचारियों ने शांत कराया, महिला ने कहा पिता की जान को खतरा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

बाराबंकी, 12 मार्च 2026:

जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट परिसर के बाहर साइकिल स्टैंड पर महिला व उसके पिता को उसके ही पति ने पीट डाला। हंगामा मचने पर स्टैंड कर्मचारियों के बीच में आकर मामला शांत कराया। महिला ने कोतवाली शहर में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार खुशीयालीपुर, थाना देवा की रहने वाली सुनीता देवी की शादी 13 जून 2022 को देवा थाना क्षेत्र के ही कितरौली मजरे सफीपुर निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। दंपति की एक करीब दो साल की बेटी सिद्धि भी है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज को लेकर मारपीट करता था। इस मामले में पहले से थाना देवा में मुकदमा दर्ज है और गुजारा भत्ता का मामला अदालत में विचाराधीन है।

सुनीता देवी के अनुसार वह अपने पिता और दुधमुंही बेटी के साथ अदालत में पेशी के लिए स्कूटी से आई थीं। अदालत में हस्ताक्षर करने के बाद जब वह पिता के साथ साइकिल स्टैंड पर खड़ी स्कूटी के पास पहुंचीं, तभी वहां पहले से मौजूद उनके पति मनोज कुमार ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:

इस दौरान मनोज कुमार ने महिला के पिता के साथ मारपीट की और उनका गला दबाने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने धमकी भी दी।

Advertisement

महिला ने तहरीर में आशंका जताई है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है और वह उनके व उनके पिता के साथ किसी भी समय अप्रिय घटना कर सकता है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें  उन्नाव: तंदूरी रोटी बनाने वाले तीन भाइयों की सड़क हादसे में मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link