Gorakhpur

गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन… सीएम योगी ने श्रद्धा से पखारे चरण, कराया भोज

चैत्र नवरात्र के मौके पर परंपरा के मुताबिक किया गया पूजन, कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर तिलक लगाया, आरती उतारी, खिलौने देकर दुलारा

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 27 मार्च 2026:

चैत्र नवरात्र के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परंपरागत विधि के साथ कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने छोटी कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन किया और उन्हें भोजन कराया।

WhatsApp Image 2026-03-27 at 1.08.52 PM

सीएम ने मंत्रोच्चारण के बीच कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई गई, माथे पर तिलक लगाया गया और पूरे श्रद्धा भाव से उनके चरण धोए। एक मासूम बच्ची रोने लगी तो सीएम ने झट से उसे एक नया खिलौना थमाया और दुलारकर चुप कराया। इसके बाद कन्याओं को प्रसाद के रूप में भोजन कराने से पहले उनकी आरती भी उतारी। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-03-27 at 1.08.52 PM (1)

इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन हमारी परंपरा का अहम हिस्सा है। इसमें नारी को देवी स्वरूप मानकर सम्मान दिया जाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली और तरक्की की कामना भी की। बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में हर साल नवरात्र के दौरान ऐसे धार्मिक आयोजन होते हैं। इस बार भी मंदिर में पूजन और अनुष्ठान के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button