Gorakhpur

पूर्वांचल बना विकास का नया हब : 9 वर्षों में बदली तस्वीर, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश से मिली नई पहचान

भाजपा उपाध्यक्ष बोले- प्रदेश ने ‘बीमारू राज्य’ की छवि छोड़ते हुए ‘उत्तम प्रदेश’ के रूप में बनाई पहचान, कानून-व्यवस्था से विकास तक बड़ा बदलाव

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 18 मार्च 2026:

यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार को गोरखपुर में प्रेस वार्ता कर उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में यूपी ने ‘बीमारू राज्य’ की छवि को पीछे छोड़ते हुए ‘उत्तम प्रदेश’ के रूप में पहचान बनाई है। आज यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

धर्मेंद्र सिंह ने सबसे अधिक जोर कानून-व्यवस्था में सुधार पर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के चलते प्रदेश में माफिया राज पूरी तरह समाप्त हो चुका है। अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि अब प्रदेश में बेटियां रात में भी सुरक्षित महसूस करती हैं, जो सुशासन का सबसे बड़ा प्रमाण है।

ये भी पढ़ें:

पूर्वांचल के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एम्स, खाद कारखाना और लिंक एक्सप्रेस-वे जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स ने इस क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। साथ ही ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के जरिए प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।

Advertisement

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त योजनाओं को भी उपलब्धि बताया। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। इसके अलावा अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और गोरखनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण से यूपी पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर तेजी से उभरा है।

ये भी पढ़ें  योगी का 'युवा संवाद' : कार्यकर्ताओं से कहा... सोशल मीडिया पर हर झूठ का दें करारा जवाब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link