एंटरटेनमेंट डेस्क, 1 मार्च 2026:
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर करण औजला ने शनिवार शाम राजधानी दिल्ली में अपने ‘पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर’ का जोरदार आगाज किया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस लाइव कॉन्सर्ट में फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्यक्रम में 70 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा नजर आया। जैसे ही करण औजला मंच पर पहुंचे, फैंस ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
View this post on Instagram
कॉन्सर्ट के दौरान बेहतरीन लाइटिंग, दमदार साउंड सिस्टम और ऊर्जा से भरपूर परफॉर्मेंस ने माहौल को यादगार बना दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। दिल्ली ही नहीं, आसपास के शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे। दिल्ली शो के साथ शुरू हुआ यह म्यूजिक टूर अब देश के कई बड़े शहरों तक जाएगा।
आगामी दिनों में मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, चंडीगढ़, बेंगलुरु, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ और लुधियाना समेत कुल 11 शहरों में लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किए जाएंगे। फिलहाल करण औजला का यह इंडिया टूर म्यूजिक प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है और आने वाले शहरों में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल सकता है।






