Uttar Pradesh

कतर्नियाघाट जंगल में पेड़ से लटका मिला नेपाली महिला का शव

बहराइच/लखनऊ, 7 नवंबर 2024:

यूपी के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट जंगल में नेपाल की एक महिला का शव पेड़ में लगे फंदे से लटका मिला।
महिला की पहचान बहराइच के धर्मापुर रेंज के जंगल से सटे नेपाल के सोलह नम्बर गांव निवासी गनेश की पत्नी स्मिता (24) के रूप में हूई।

पुलिस छानबीन में पता चला कि स्मिता मंगलवार को घर में हुए झगड़े के बाद कतर्नियाघाट जंगल की तरफ भाग गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। उन्होंने बहराइच पुलिस को भी सूचना दी। इसके साथ परिजन स्मिता की तलाश कर रहे थे। इस दौरान कतर्नियाघाट के जंगल में स्मिता का शव पेड़ में लगे फंदे से लटका मिला। बहराइच पुलिस ने महिला के शव को नेपाली पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस का मानना है कि घर में हुए झगड़े से दुखी होकर स्मिता ने फांसी के फंदे से लटककर जान दी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  फर्जी कोर्सों पर सरकार का बड़ा प्रहार : UP के सभी विश्वविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों की होगी जांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link